Neelam Chaturvedi
नीलम चतुर्वेदी
जन्म: 4 दिसंबर, 1956, लखनऊ (उ. प्र.)
शिक्षा: बी.एस-सी., एम.ए. (हिंदी साहित्य)
नीलम
चतुर्वेदी ने विज्ञान तथा हिंदी साहित्य में शिक्षा ग्रहण की। भारतीय
प्रसारण सेवा के अंतर्गत सहायक निदेशक पद पर रहते हुए उत्तर भारत की गहरी
सांस्कृतिक परंपराओं का पुनराविष्कार किया। हिंदी और उर्दू के सभी
महत्त्वपूर्ण लेखकों पर केंद्रित 30 से अधिक डॉक्यूमेंट्री का निर्माण।
राहुल, रामविलास शर्मा, नागार्जुन, प्रसाद, रज़ा, निराला, श्रीलाल शुक्ल,
सज्जाद ज़हीर के योगदान को दूरदर्शन के लिए इतिहासबद्ध किया। निराला के
‘कुल्लीभाट’ और प्रसाद की ‘मधुआ’ पर फिल्म बनाई। वर्ष 2003 में ग़ालिब पर
केंद्रित फिल्म को सर्वश्रेष्ठ कृति का दूरदर्शन पुरस्कार।
मध्यवर्गीय
भारत के जीवन को बहुत करीब से देखा और अपनी कहानियों में बड़े जतन से रखा।
ये कहानियां ‘धर्मयुग’ से लेकर ‘कथादेश’ तक अनेक राष्ट्रीय स्तर की
पत्रिकाओं में प्रकाशित।